Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराजनीतिराहुल गांधी के बयान पर निर्मला सीतारमणका पलट वार

राहुल गांधी के बयान पर निर्मला सीतारमणका पलट वार

देहरादून: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बजट पर निशाना साधते हुए मोदी सरकार के बजट को शून्य बताया है| जिसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलट वार किया है| आम बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि मैं आलोचना झेलने के लिए तैयार हूं, लेकिन उनसे नहीं जो बिना होम वर्क किए आते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को उन राज्यों की बेरोजगारी और विकास दर पर भी बात करनी चाहिए, जहां कांग्रेस की सरकार है|

बजट के बाद हुई प्रेसवार्ता में निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी की टिप्पणी का जवाब वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से देने को कहा था, जीस पर चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी को बजट समझ नहीं आया है। बजट में सभी सेक्टर्स के लिए घोषणाएं की गई हैं।

पंकज चौधरी के बयान को आगे बढ़ाते हुए सीतारमण ने कहा, ‘चौधरी ने टिपिकल यूपी टाइप जवाब दिया है। मुझे लगता है यूपी से भागने वाले सांसद(राहुल गांधी) के लिए इतना ही काफी है। राहुल ने जिन कैटेगरी का जिक्र किया है, उनके बारे में मैंने बजट में कुछ न कुछ कहा है’।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments