Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डचारधाम यात्रा में कोई बाधा नहींः सीएम धामी

चारधाम यात्रा में कोई बाधा नहींः सीएम धामी

चमोली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ नृसिंह मंदिर परिसर से औली मैराथन का शुभारंभ किया। सीएम धामी ने सभी खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर मैराथन के लिए रवाना किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि सुरक्षित जोशीमठ का संदेश देकर आज औली मैराथन प्रतियोगिता का आगाज हो गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ अब पूरी तरह से सुरक्षित है। चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को डरने की कोई जरूरत नहीं है। चारधाम यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, इस साल यात्रा बीते साल से अधिक सुरक्षित और सुगम होगी। जोशीमठ आपदा को लेकर कुछ लोगों के मन में संशय की स्थिति पैदा हो गई थी लेकिन अब स्थिति सामान्य है और यहां सभी काम पूर्ववता सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं। किसी भी यात्री को डरने की जरूरत नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में आपदाएं तो आए साल आती रहती है। केदारनाथ आपदा, रैणी आपदा, उत्तरकाशी आपदा, नैनीताल और चंपावत आपदा व जलधारा आपदा न जाने कितनी आपदाएं अब तक आती रही हैं। लेकिन केदार बाबा और भगवान बद्रीनाथ की कृपा से सब ठीक हो जाता है।

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा की तैयारियां यात्रा के समापन के बाद ही शुरू कर दी गई थी वह खुद अब तक 4 बार यात्रा की तैयारियों पर अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं। हमारी सभी तैयारियां पूरी हैं अब तक केदार धाम, गंगोत्री, यमुनोत्री और बद्रीनाथ धाम आने वाले 11 लाख यात्रियों ने अब तक रजिस्ट्रेशन कराया है। यह संख्या कोई छोटी संख्या नहीं है। बीते साल 50 लाख यात्री आये थे। इस बार यह रिकार्ड भी टूट जाएगा।

सीएम धामी ने कहा कि केदारधाम में विकास कार्यों के साथ बद्रीनाथ धाम के विकास के लिए भी मास्टर प्लान पर काम जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारधाम की भूमि से कहा था कि यह मेरे लिए कर्म और मर्म की भूमि है यहीं से उन्होंने 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड के विकास का दशक होने की बात कही थी। प्रधानमंत्री की भावनाओं के अनुरूप हम काम कर रहे हैं। जिन्हें सीमांत गांव कहा जाता था वहां तक विकास को पहुंचाने के लिए वाइब्रेट गांव की योजना लाई गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments