Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री आवास पर आयोजित लोक संध्या कार्यक्रम में बोले सीएम धामी, राज्य...

मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित लोक संध्या कार्यक्रम में बोले सीएम धामी, राज्य में प्रतिभाओं की कमी नहीं

सीएम ने कहा
प्रतिभाशाली लोगों को आगे लाकर पहचान दिलाने का हमारा प्रयास
-हमारे लोक कलाकार एवं संगीतकारों ने किया हमारी सांस्कृतिक विरासत को देश व दुनिया में पहुंचाने का काम
-पवनदीप राजन ने पूरी दुनिया में उत्तराखंड की पहचान बनाई है

देहरादून: मुख्यमंत्री आवास पर बुद्धवार को लोक संध्या कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंडियन आईडल विजेता पवनदीप राजन, राघव जुयाल व कल्पना चौहान के साथ ही अन्य कलाकारों को सम्मानित किया। लोक संध्या कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिन की पूर्व संध्या पर अपनी माताजी के पैर छूकर प्रदेश के सर्वांगीण विकास का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को देश व दुनिया में पहुंचाने का कार्य हमारे लोक कलाकार एवं संगीतकारों ने किया है। हमें अपने इन कलाकारों पर गर्व है। यह हमारे प्रदेश की पहचान है।

उन्होंने कहा कि पवनदीप राजन ने पूरी दुनिया में उत्तराखंड की पहचान बनाई है। यह साधारण से असाधारण की यात्रा का प्रतीक बन गया है। उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन में अनुशासन का ध्यान रखना चाहिए। उन्हें यह संस्कार अपने परिवार से मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य में प्रतिभाओं की कमी नहीं हैए हम अपने प्रतिभाशाली लोगों को आगे लाने तथा उनकी प्रतिभा को पहचान दिलाने का हमारा प्रयास है।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चन्द अग्रवाल, सांसद नरेश बंसल के साथ ही अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments