Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराजनीतिअखिलेश यादव और राहुल गांधी में ज्यादा फर्क नहीं: सीएम योगी

अखिलेश यादव और राहुल गांधी में ज्यादा फर्क नहीं: सीएम योगी

देहरादून: योगी ने अखिलेश यादव को राहुल गांधी बताये जाने वाली बात का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों में ज्यादा फर्क नहीं है। सोमवार को खुद अखिलेश यादव ने विधानसभा में एक किस्सा सुनाते हुए कहा था कि एक स्कूल में बच्चे ने उन्हें राहुल गांधी बताया।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव पर चुटकी ली हैं| योगी ने अखिलेश कि उस बात का जिक्र किया, जिसमें एक बच्चे ने सपा अध्यक्ष को राहुल गांधी बता डाला था| सीएम योगी ने कहा कि दोनों में ज्यादा फर्क नहीं है। राहुल गांधी देश के बाहर देश की बुराई करते हैं और अखिलेश यूपी के बाहर यूपी की बुराई करते हैं।

सीएम योगी ने कहा, ”नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अपने समय में उन्होंने बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल का दौरा किया। उन्होंने एक बच्चे से पूछा कि मुझे पहचानते हो, तो उसने कहा हां राहुल गांधी हैं। बच्चे भोले भाले होते हैं, लेकिन मन के सच्चे होते हैं। जो बोला होगा बहुत सोच समझ के ही बोला होगा। फर्क बहुत ज्यादा नहीं है। फर्क केवल यह है कि राहुल गांधी देश के बाहर देश की बुराई करते हैं और अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के बाहर उत्तर प्रदेश की बुराई कर देते हैं।”

बता दें, सोमवार को बजट पर चर्चा के दौरान अखिलेश यादव ने यूपी की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि नीति आयोग के आंकडो में यूपी सबसे खराब प्रदर्शन वाले राज्यों में चौथे स्थान पर है। उन्होंने इस दौरान कहा कि वह जब मुख्यमंत्री थे तो अक्सर स्कूलों में जाते थे।

अखिलेश यादव ने शिक्षा के इस स्तर के लिए अपनी भी गलती मानी और कहा, ” मैं प्राइमरी स्कूलों में हमेशा जाता हूं। मैं एक बार नहीं गया। जब मैं मुख्यमंत्री था तब भी गया। मैं अपनी कमी भी जानता हूं। जब मैं एक स्कूल में गया। मैंने छोटे बच्चे से पूछा पहचाना मुझे? उसने कहा हां पहचान लिया। मैंने पूछा कौन हूं मैं, उसने कहा आप राहुल गांधी हैं।” यह सुनते ही सदन में ठहाके गूंज उठे। खुद सीएम योगी भी खिलखिलाकर हंसते दिखे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments