Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डनहीं सुधरा ड्रेनेज सिस्टम, तिकुनिया चौराहे पर जलभराव

नहीं सुधरा ड्रेनेज सिस्टम, तिकुनिया चौराहे पर जलभराव

हल्द्वानी: नगर निगम प्रशासन की ओर से वार्डी में इन दिनों फॉगिंग के साथ ही सफाई व झाड़ी-घास कटान का काम चल रहा है। वहीं कुछ क्षेत्रों में ड्रेनेज सिस्टम को भी सुधारा गया है लेकिन तिकोनिया क्षेत्र में सोमवार को हुए जलभराव ने निगम प्रशासन की पोल खोलकर रख दी है।

आलम यह रहा कि नैनीताल रोड से बहकर आ रहा पानी चैराहे पर जमा हो गया। इससे वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि मुख्य व भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त न होना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगाता है, चूंकि अक्सर इन्हीं मार्ग से जलभराव के बीच से अधिकारी व नेता भी आवाजाही करते हैं।

टेड़ीपुलिया से तिकोनिया तक के हाइवे वाले प्रतिष्ठान व दुकानदारों ने नालियों पर अतिक्रमण कर रखा है। नगर निगम व जिला प्रशासन की अनदेखी से अतिक्रमणकारियों के हौंसले बुलंद हैं, कभी कभार अभियान चलने पर चालान आदि होता है तो उसके भुगत लिया जाता है लेकिन ड्रेनेज सिस्टम बेहतर बनाने के लिए ऐसे कब्जे या अतिक्रमण लगातार नहीं हटाये जा रहे हैं।

इधर टेड़ीपुलिया पर पिछले दिनों दुकानों के बाहर अतिक्रमण हटाकर नाले का चैड़ीकरण किया जा रहा है, इसके तैयार होने के बाद काफी हद तक नैनीताल रोड में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments