Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसावन के चौथे सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सावन के चौथे सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

ऋषिकेश: सावन के चैथे सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

तीर्थनगरी ऋषिकेश भगवान शिव के प्राचीन मंदिरों के लिए पहचान रखती है। यहां भगवान भोलेनाथ के प्राचीन तथा पौराणिक मंदिर स्थित हैं। जिनमें नीलकंठ महादेव, वीरभद्र महादेव, चंद्रेश्वर महादेव व सोमेश्वर महादेव जैसे प्राचीनतम मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं। सोमवार को सुबह से ही इन मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।

सोमवार के जलाभिषेक को देखते हुए मंदिरों में विशेष अभिषेक और पूजन किया गया। मंदिरों को खूबसूरती के साथ सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र व फूलों से आराध्य का अभिषेक कर मनोकामना मांगी। श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव और ओम नमः शिवाय का जाप किया।

उधर, नीलकंठ महादेव मंदिर में इस सोमवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे। नीलकंठ महादेव मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में उत्तराखंड के अलावा विभिन्न प्रांतों के श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। मंदिरों में जलाभिषेक के लिए उमड़ने वाली भीड़ की दृष्टि से सभी मंदिरों में सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments