Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधमॉल के बाहर मिला महिला का शव, दुराचार के बाद हत्या की...

मॉल के बाहर मिला महिला का शव, दुराचार के बाद हत्या की आशंका

देहरादून: राजधानी के सेंटीरियो मॉल के पास सोमवार सुबह एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के सर और पैर में गहरी चोट के निशान है।

बताया जा रहा है कि महिला क्षेत्र में ही घूमती रहती थी| रात में उसका एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ| व्यक्ति ने भारी चीज से वारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फिल्हाल पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के हाथीबड़कला, न्यू कैंट रोड क्षेर्त्रातंर्गत सेंटीरियो मॉल के सामने सड़क पर महिला का शव मिला। महिला के सिर और पैर में गहरी चोट के निशान है। पुलिस ने शक के आधार पर सामने के सुलभ शौचालय के कर्मचारी को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ जारी है।

पुलिस ने मामले में महिला के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि महिला क्षेत्र में ही घूमती रहती थी। रात में किसी समय उसका एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ और उसने भारी चीज से वारकर महिला की हत्या कर दी। एसएचओ डालनवाला राजेश शाह ने बताया कि शाम तक घटना का खुलासा किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments