Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधचार कांवड़ियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

चार कांवड़ियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

 टिहरी: दिल्ली निवासी चार कांवड़ियों ने ऋषिकेश-उत्तरकाशी राजमार्ग पर आगराखाल में पूर्व प्रधान चमनी देवी के पति कमल सिंह रावत से कहासुनी के बाद उसे बुरी तरह पीट दिया। कमल सिंह को पैर में गंभीर चोट आई है। कमाल सिंह कि तहरीर पर नरेंद्रनगर थाना पुलिस ने चार कांवड़ियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

रविवार शाम लगभग पांच बजे आगरखाल भिन्नू गदेरे के पास स्थित किशोर सिंह रावत की दुकान में दिल्ली निवासी चार यात्री पहुंचे। उस वक्त कमल सिंह दुकान की देख रेख कर रहा थाI इस दौरान कमल सिंह के साथ चारों कांवड़ियों की लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि कांवड़ियों ने कमल सिंह से मारपीट शुरू कर दी। जिससे कमल सिंह घायल हो गये। स्थानीय व्यक्ति से मारपीट के बाद वहां के ग्रामीणों ने चारों कांवड़ियों को घेर लिया और हंगामा शु़रू हो गया। किसी तरह पुलिस ने ग्रामीणों को शांत किया।

देर रात चारों यात्री अमर कुमार पुत्र संजय निवासी मजनू का टीला पंजाबी बस्ती थाना सिविल लाइन दिल्ली, अमन कुमार पुत्र राजेश निवासी डी-49 मजनू का टीला पंजाबी बस्ती थाना सिविल लाइन दिल्ली, किशन पुत्र शेरू निवासी श्र-53 मजनू का टीला अरूणा नगर सिविल लाइन दिल्ली और सूरज पुत्र सूजन निवासी श्र-64 अरूणा नगर मजनू का टीला थाना सिविल लाइन दिल्ली के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया।

नरेंद्रनगर थाना के निरीक्षक पंकज देवरानी ने बताया कि सोमवार को चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments