Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डएनएसएस विद्यार्थी जीवन को देता है एक प्लेटफार्म, विद्यार्थियों को जीवन जीने...

एनएसएस विद्यार्थी जीवन को देता है एक प्लेटफार्म, विद्यार्थियों को जीवन जीने का बताता है सही तरीकाः रेखा आर्या

हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंची जहां प्रतिकुलपति चिन्मय पांड्या द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।इसके बाद विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस दौरान विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति द्वारा उन्हें विश्वविद्यालय द्वारा संचालित गतिविधियों के बारे में और आयोजित हो रहे कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। बता दे कि राष्ट्रीय सेवा योजना पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर(मध्य क्षेत्र) का यह आयोजन कुल 9 दिनों तक चलेगा जिसका की आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शुभारंभ किया।
अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना(छैै) विद्यार्थी जीवन के लिए एक प्लेटफार्म है जो विद्यार्थियों को जीवन जीने का सही तरीका बताता है और उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य क्या होना चाहिए उसके बारे में अवगत करवाता है।कहा कि विद्यार्थी जीवन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र और समाज की सेवा करना है और सच्चाई व अच्छाई के मार्ग पर चलकर देश को उन्नति व प्रगति के रास्ते पर आगे लेकर जाना है व हमें सब को साथ लेकर आगे बढ़ाना चाहिए। क्योंकि राष्ट्रीय सेवा योजना का नारा भी यही है कि मैं नहीं, पहले आपष्। राष्ट्रीय सेवा योजना का कोई धर्म नहीं है बल्कि सब के साथ समान व्यवहार करना सिखाता है। इसके जरिये समय-समय पर समाज में फैली कुरीतियों और अज्ञानता को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाता रहता है। साथ ही उन्होंने विभिन्न राज्यो से आये प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पांड्या जी, क्षेत्रीय निदेशक राष्ट्रीय सेवा योजना(लखनऊ) वीएस कबीर, कुलपति शरद पारधी जी सहित समस्त विश्वविद्यालय के अध्यापकगण और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments