Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डसंकल्प यात्रा का सितारगंज के जनजातीय ग्राम खेमपुर और साधुनगर में किया...

संकल्प यात्रा का सितारगंज के जनजातीय ग्राम खेमपुर और साधुनगर में किया गया स्वागत

सितारगंज। विकसित भारत संकल्प यात्रा उत्तराखंड के जनजातीय जिले देहरादून और उधमसिंह नंगर में जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को संकल्प यात्रा का रथ सितारगंज के जनजातीय ग्राम साधुनगर और खेमपुर पहुंचा। इस कार्यक्रम में मत्स्य, गन्ना, बिजली, बाल विकास, स्वास्थ्य आदि विभाग उपस्थित रहे। इन विभागों द्वारा कार्यक्रम में स्टॉल्स भी लगाए गए थे, जिससे लोग जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ले कर लाभान्वित हो सकें। संकल्प यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने विकसित भारत बनाने की शपथ भी ली। इस दौरान मौजूद लोगों को मानीनय राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत को लेकर संबोधन सुनाया गया।
साधुनगर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान ‘मेरी कहानी, मेरी जुबानी’ के अंर्तगत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने बताया कि कैसे इन योजनाओं से वह और उनका परिवार लाभ उठा रहे हैं। कार्यक्रम में लाता देवी ने बताया कि पहले उनके परिवार की स्थिति खराब थी लेकिन एनआरएलएम के माध्यम से चल रहे स्वयं सहायता समूह से ऋिण लेने के बाद अब उनके परिवार की के हालात सुधर रहे हैं। वह इस ऋण से देसी गाय के दूध से बने उत्पाद बना कर बाजार में बेच रही हैं।  इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी मीना देवी और मरनेगा की लाभार्थी राजकुमारी ने भी अपने अनुभव बताए। कार्यक्रम में मुफ्त रसोई गैस योजना के तहत कार्ड भी बनाए गए।
खेमपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा में गदरपुर के विधायक अरविन्द पांडेय बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे । इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों को भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत करवाया। कार्यक्रम में कृषि विभाग द्वारा ड्रोन से खेती का डेमो भी ग्रामीणों को दिखाया गया। यात्रा में अलग अलग विभागों ने जानकारी हेतु स्टाल्स भी लगये थे जो जनता के लिए काफी उपयोगी साबित हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments