Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखण्डनीट यूजी पेपर लीक के खिलाफ एनएसयूआई ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

नीट यूजी पेपर लीक के खिलाफ एनएसयूआई ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

देहरादून। नीट यूजी परीक्षा के पेपर लीक के खिलाफ पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के सहयोगी छात्र संगठन एनएसयूआई ने प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी के नेतृत्व में गांधी पार्क के गेट पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। साथ ही एलटीए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए 33 लाख युवाओं को न्याय दिलाए जाने की मांग उठाई। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि नीट यूजी और यूजीसी-नेट दोनों परीक्षाएं परीक्षाएं बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि पहले नीट यूजी  का पेपर लीक होता है, उसके बाद यूजीसी-नेट के पेपर में धांधली होती है, जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है। विकास नेगी ने कहा कि इन दोनों परीक्षाओं को एनटीए आयोजित करवाता है, लेकिन नेशनल टेस्ट एजेंसी की तरफ से जो भी परीक्षाएं आयोजित कराई जा रही हैं, वह धांधली की भेंट चढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई की तरफ से चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से यह पता लगाया जा रहा है कि कितने युवा एनडीए के विरोध में हैं। एकत्रित किए गए डाटा को जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments