Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रदेश में एक लाख 28 हजार बढ़ी मतदाताओं की संख्या

प्रदेश में एक लाख 28 हजार बढ़ी मतदाताओं की संख्या

देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में मंगलवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 1 जनवरी 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर 10 अक्टूबर 2024 तक पुनरीक्षण के अंतर्गत प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 8371700 हो गई है। इसके साथ ही प्रदेश में 242365 नए मतदाता पंजीकृत हुए हैं, जबकि 114088 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कम हुए हैं। इस प्रकार कुल एक लाख 28 हजार 277 मतदाताओं की मतदाता सूची में बढ़ोतरी हुई है।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेशभर में निर्वाचक नामावली का प्रकाशन मंगलवार को कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी 28 नवम्बर 2024 तक मतदाता नामावली संबंधी दावे एवं आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 24 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा जबकि नामावली का अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 को किया जाएगा। जनपद स्तर से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार देहरादून में सर्वाधिक 51694 मतदाता नए पंजीकृत हुए हैं वहीं ऊधम सिंह नगर में 46648 एवं हरिद्वार में 38435 नए पंजीकरण हुए हैं। जबकि न्यूनतम पंजीकरण का आंकड़ा रुद्रप्रयाग से प्राप्त हुआ है जहां 4445 नए मतदाताओं का नाम सूची में जुड़ा है वहीं चम्पावत में 5306 एवं बागेश्वर में 5342 नए पंजीकरण हुए हैं। हरिद्वार से 17086 लोगों के नाम मतदाता सूची से कम हुए हैं जबकि पौड़ी से 14130 एवं नैनीताल से 12261 नाम मतदाता सूची से हटे हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि वर्तमान में 05 मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की संख्या 1500 से अधिक पहुंच जाने पर प्रदेश में 05 नए मतदेय स्थल भी बनाए गए हैं। इस अवसर पर उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments