Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्ड गंगा उफान पर,प्रशासन अलर्ट

 गंगा उफान पर,प्रशासन अलर्ट

हरिद्वार :पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में अतिवृष्टि के चलते हरिद्वार में गंगा उफान पर है। गंगा चेतावनी निशान 293 मीटर से 15 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। खतरे का निशान 294 मीटर है। प्रशासन अलर्ट मोड पर है। तटवर्ती इलाकों पर निगरानी रखी जा रही है। मूसलाधार वर्षा से जगह-जगह जलभराव हो गया है।

वहीं मध्य हरिद्वार के व्यस्ततम श्री चंद्राचार्य चैक में भारी जलभराव हो गया है। यहां घुटनों तक जलभराव के बीच कांवड़ यात्री जल लेकर अपने गंतव्य को जा रहे हैं।

लालढांग में टाट वाला के नौकी में पीली नदी उफान पर आ गई। नदी का पानी सड़क पर आ गया। क्षेत्र के मुख्य मार्ग पर तीन से साढे़ तीन फीट तक पानी बह रहा है। क्षेत्र के करीब 3000 की आबादी पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार जनप्रतिनिधियों से पानी की निकासी के लिए उचित प्रबंध करने का आग्रह करने के साथ ही सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन कोई हल नहीं निकला।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments