Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeहादसातीर्थयात्रियों का वाहन मलबे में दबा,महिला समेत चार की मौत

तीर्थयात्रियों का वाहन मलबे में दबा,महिला समेत चार की मौत

उत्तरकाशी :सोमवार देर शाम को गंगोत्री धाम से लौट रहे मध्य प्रदेश के तीर्थयात्रियों का टैंपो ट्रेवलर और दो अन्य छोटे वाहन गंगनानी के पास मलबे में दब गए। इस घटना में एक महिला सहित सहित चार व्यक्तियों की मौत हुई है। जबकि सात घायल हुए हैं। हादसे को लेकर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने संवेदना व्‍यक्‍त की हैं।

जिला आपदा प्रबंधन की ओर से जानकारी दी गई है कि वर्तमान तक तीन शव निकाले गए हैं। एक शव गाड़ी में फंसा है। जिसे निकालने की कार्यवाही गतिमान है। सात घायलों को चित्सालय भेजा गया है, अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना स्थल पर नायब तहसील भटवाड़ीध्पुलिस चैकी प्रभारी भटवाड़ीध्बीआरओ के अधिकारी/एसडीआरएफ/पुलिस/एंबुलेंस आदि तैनात हैं।

बताया जा रहा है कि मलबे की जद में आए तीनों वाहन में कुल 31 लोग सवार थे। वाहन में सवार अन्य सभी लोग सुरक्षित है। घटना स्थल पर तीन लोगों के शव बरामद कर लिए गए है जबकि एक शव वाहन में फंसा है। चूंकि पहाड़ी से रुक रुककर मलबा और बोल्डर आ रहे हैं और तेज बारिश हो रही है। जिस कारण रेस्क्यू अभियान में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
घायलों को करीब 11 घंटे बाद मंगलवार की सुबह गंगनानी में उपचार दिया गया तथा एम्बुलेंस के जरिये जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एसडीआरएफ सहित अन्य रेस्क्यू टीम भी करीब 11 घंटे बाद घटना स्थल पर पहुंची है।घटना में मृतक महिला यात्री भोपाल मध्य प्रदेश की निवासी है जबकि अन्य तीन पुरुष मृतक भी मध्य प्रदेश के बताए जा रहे हैं। इन के शव को घटना स्थल से निकाले की कार्यवाही चल रही है।`

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments