Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डवन विभाग के लैब अटेन्डैन्ट की परीक्षा में नकल करते दो गिरफ्तार

वन विभाग के लैब अटेन्डैन्ट की परीक्षा में नकल करते दो गिरफ्तार

देहरादून :पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के लैब अटेन्डैट की परीक्षा में नकल करते दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विजन डवलमेंट रिलेशनशिप के मैनेजर सचिन त्यागी ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि आज चिल्ड्रन एकेडमी टैगोर विला मे वन शिक्षा निर्देशालय, प्रर्यावरण वन एवम जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के अन्तर्गत लैब अटेन्डैन्ट की सीधी भर्ति के पदो पर  परिक्षा आयोजित की गई थी। उत्तफ परिक्षा स्कूप टेस्टिंग सर्विस प्राईवेट लिमिटेड के माध्यम से सम्बधिंत विभाग द्वारा करवाई गई थी। परिक्षा के दौरान रूम नम्बर-12 में रोल नम्बर-100759, सुमित कुमार पुत्र जय सिह निवासी मकान नम्बर-451 भाबलपुर हिसार हरियाणा द्वारा परिक्षा कक्ष मे मोबाइल छुपाकर लाया गया एव मोबाइल मे इस्पाई कैमरा ऐप के माध्यम से प्रश्न पत्र की फोटोग्राफ लेकर अपने व्हटसएप नम्बर से व्हटसएप नम्बर पर समय साढे तीन से चार बजे के बीच भेजी गई। जिसे कक्ष निरक्षक योगेश द्वारा नये मोबाइल से नकल करते हुऐ पकडा गया एंवम रोल नम्बर-100760 सुमित सिह पुत्र नरेन्दर निवासी सिछंवी खेड़ा जिंद हरियाणा द्वारा नकल साम्रागी पर्ची के माध्यम से नकल की जा रही थी

बताया जा रहा है जिसे कक्ष निरक्षक योगेश प्रसाद चन्दन वन फेस -2 मथुरा द्वारा अमलेन्दु पाठक (आईएफएस) फैकल्टी लैक्चरार देहरादून के समक्ष पकडने का प्रयास किया तो सुमित सिह द्वारा पर्ची को मुंह मे डालकर निगल लिया। यह घटना कक्ष के सीसीटीवी कैमरा मे भी कैद हुई है। दोनो प्रकर्णो के सम्बन्ध मे मुझ प्रार्थी द्वारा सम्बन्धित विभाग के अधिकारी वी कार्तिक (आईएफएस), अमलेन्दु पाठक (आईएफएस) अनुपम वर्मा सेन्ट्रल एकेडमी फॉर स्टेट फोरेस्ट सर्विस को दी गई। परिक्षा समाप्ति के उपरान्त उक्त दोनो परिक्षार्थी सुमित कुमार, और सुमित सिह को पकड कर नये मोबाइल आदि दस्तावेज के परिक्षा केन्द्र मे उपस्थित पुलिस कर्मी सोहनवीर के साथ चैकी पर आए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments