Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधपत्नी व उसके पे्रमी की हत्या के इरादे से घूम रहा पति...

पत्नी व उसके पे्रमी की हत्या के इरादे से घूम रहा पति गिरफ्तार

देहरादून :पत्नी व उसके पे्रमी की हत्या के इरादे से घूम रहे पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किये है।

डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि बीते रोज थाना नेहरूकालोनी पुलिस को सूचना मिली कि बीती शाम हरिपुर नवादा में एक महिला व उसके पति के बीच किसी तीसरे व्यक्ति को लेकर भंयकर विवाद हुआ था। जिसमें महिला के पति द्वारा दोनो को ठिकाने लगाने की बात कही गयी थी और वह व्यक्ति आज सुबह अपने आवास से कही निकला हुआ है जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा सबसे पहले महिला व उसके प्रेमी की निगरानी शुरू कर दी गयी।

देर रात पुलिस को सूचना मिली कि उक्त महिला का पति हरिपुर नवादा के पास देखा गया है। जिसे पुलिस द्वारा रात ढाई बजे हिरासत में ले लिया गया। जिसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किये गये। पूछताछ में उसने अपना नाम हसीन पुत्र मुन्ने निवासी हरिपुर नवादा व मूल बरेली बताया। बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी का अपने एक दोस्त के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिस कारण उसका अपनी पत्नी से झगड़ा होता था। जिस कारण मैने उन्हे मारने की योजना बनायी और सुबह काशीपुर चला गया। जहंा से मैने देशी तमंचा व दो कारतूस खरीदे और दोपहर को पूरी योजना के साथ उनको मारने आया। बताया कि इस दौरान उनके पड़ोस में किसी महिला की मौत हो गयी थी जिसके कारण वहंा लोगों का आना जाना था। जिस पर मै योजना बनाकर रात को आया लेकिन पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। बहरहाल पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments