Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिपीएम की पोशाक पर कीर्ति आजाद का तंज, कहा: न नर है...

पीएम की पोशाक पर कीर्ति आजाद का तंज, कहा: न नर है न ही नारी केवल है फैशन का पुजारी

देहरादून: पीएम मोदी हाल ही में मेघालय यात्रा के दौरान वहां के खासी समुदाय की परंपरागत वेशभूषा में नजर आए थे। इसे लेकर सियासत गरमा गयी हैं| विपक्षी नेता उनकी ड्रेस को लेकर अप्पति जता रहें हैं| टीएमसी नेता ने तंज कसते हुए इसे महिलाओं की ड्रेस बताया है।

पूर्व क्रिकेटर व टीएमसी नेता कीर्ति आजाद ने शिलांग यात्रा की पीएम मोदी की तस्वीर के साथ ट्वीट किया है, ‘न नर है न ही है ये नारी, केवल है ये फैशन का पुजारी’।

भाजपा ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और आजाद पर कार्रवाई की मांग की| जिसके बाद अपने बचाव में टीएमसी नेता ने सफाई देते हुए कहा कि वे तो सिर्फ पीएम मोदी के फैशन स्टेटमेंट की चर्चा कर रहे थे। हालांकि, उन्होंने यह ट्वीट वापस नहीं लिया है। आजाद ने पीएम आदिवासी पोशाक के साथ एक वेबसाइट पर महिलाओं की पोशाक दर्शाते हुए लिखा, ‘यह मल्टी फ्लोरल एंब्रायडरी की हुई महिलाओं की ड्रेस है, इसे खरीदा जा सकता है, आपको पसंद है? यहां से खरीदें।’

वहीं, इसे लेकर असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कड़ी आपत्ति जताई हैं। उन्होंने इसे मेघालय के लोगों का अपमान व आदिवासियों के पहनावे का मजाक करार दिया हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments