Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधप्रेमी के शादी से इंकार करने पर युवती ने जहर खा कर...

प्रेमी के शादी से इंकार करने पर युवती ने जहर खा कर दी जान

किच्छा: प्रेम प्रसंग के चलते युवक द्वारा शादी करने से मना करने पर युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक सहित उसके परिवार के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती की मां ने पुलिस को दी तहरीर में युवक पर युवती से शादी करने का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी न करने का आरोप लगाया हैI

युवती ने मरने से पूर्व लिखे सुसाइड नोट में बदनामी के कारण यह कदम उठाने की बात लिखी है। उसने सुसाइड नोट में बदनामी का जिम्मेदार चेतन व उसके भाईयों के साथ ही भांजों को भी ठहराया है। स्वजनों ने तहरीर के साथ सुसाइड नोट भी पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। 

पुलभट्टा थाना अंतर्गत युवती का किच्छा निवासी चेतन पुत्र हरीराम के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि चेतन ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इसकी जानकारी होने पर युवती के स्वजनों ने उन दोनों की शादी करवाने का प्रयास शुरु कर दिया। परन्तु युवक शादी करने को लेकर मटोल कर रहा थाI जिसके चलते युवती के परिजन इस मामले को पंचायत में लेकर गए ।पंचायत में बनी सहमति के चेतन के परिवार वालों ने शादी की तारीख तय करने के लिए युवती के घर आने की बात कही। लेकिन चेतन ने युवती पर उसके चरित्र को लेकर गलत आरोप लगते हुए शादी करने से मना कर दिया।जिसके बाद युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

युवती द्वारा जहर खाने के बाद स्वजनों ने उसे सितारगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। उसकी हालत में कोई सुधार न होने पर स्वजन उसे लेकर बरेली के एक निजी अस्पताल में चले गए। जिसके बाद उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया।

युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने चेतन, सूरजपाल, जितेंद्र कुमार, राजेंद्र पुत्र गण हरीराम निवासी पंजाबी मोहल्ला किच्छा, अखिलेश, मुकेश पुत्र शंकर लाल, शंकर लाल पुत्र कुंदन लाल निवासी ग्राम बरा थाना पुलभट्टा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments