Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डचारधाम यात्रा को लेकर भारी उत्साह, तैयारी जोरों पर

चारधाम यात्रा को लेकर भारी उत्साह, तैयारी जोरों पर

देहरादून। लोकसभा चुनाव निपटते ही अब शासन-प्रशासन चार धाम यात्रा की तैयारियों में जुट गया है। क्योंकि यात्रा शुरू होने में महज कुछ समय ही शेष बचा है। चुनाव के कारण अधूरी पड़ी तैयारियों को समय से पूरा करने की चुनौती शासन-प्रशासन के सामने है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी आज यात्रा की तैयारियों को परखने के लिए खुद केदार धाम पहुंची और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
10 मई से शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा के लिए 15 अप्रैल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। अभी सिर्फ एक सप्ताह का ही समय रजिस्ट्रेशन शुरू किये हुआ है लेकिन यात्रियों का उत्साह चरम पर है अब तक 12.5 लाख से अधिक यात्री अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। जिसमें केदारनाथ जाने वाले यात्रियों की संख्या सबसे अधिक 4.25 लाख है वहीं इसके बाद बद्रीनाथ जाने के लिए 3.50 लाख यात्री अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। जहां तक बात गंगोत्री व यमुनोत्री के यात्रियों के रजिस्ट्रेशन की है तो वह भी 2कृ2 लाख के ऊपर है। हेली सेवा की बात करें तो केदारनाथ के लिए जून तक हेली सेवा बुकिंग फुल हो चुकी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि उनकी सरकार सुगम और सुरक्षित यात्रा कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उनका कहना है कि यह सुखद बात है कि चार धाम यात्रियों की संख्या में साल दर साल वृद्धि हो रही है। मुख्यमंत्री धामी ने पहले ही अपने दो मंत्रियों को केदार व बद्रीनाथ धाम की तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। कल स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने सभी सीएमओ की बैठक कर स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज केदार धाम जाकर तैयारियों का जायजा लिया व रास्ते से बर्फ हटाए जाने और यात्रा मार्ग पर अन्य यात्री सुविधाएं यथा शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सड़क, बिजली, पानी व रहने खाने से लेकर यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण केंद्र तक की उन्होंने जानकारी ली। इस साल चार धाम यात्रा पर पहले से भी अधिक यात्रियों के आने की संभावना है लेकिन तैयारियां अभी तक बेहतर व पूर्ण नहीं हो सकी है ऊपर से राज्य में खराब मौसम भी बाधा डाल रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments