Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeराजनीतिअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश में महंगाई पर चर्चा...

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश में महंगाई पर चर्चा कार्यक्रम शुरू

देहरादून: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश में महंगाई पर चर्चा कार्यक्रम शुरू हो गया है, जो 23 अगस्त तक चलेगा। इसके बाद 28 अगस्त को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में महंगाई पर हल्ला बोल महारैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश से तमाम नेता और कार्यकर्ता भाग लेंगे। 

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी आगामी तीन दिन तक आसमान छूती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी एवं मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे देश में यह कार्यक्रम चला रही है।

इसी कार्यक्रम के तहत प्रदेश अध्यक्ष करण महरा के आह्वान पर पूरे प्रदेश में जिला, महानगर, ब्लाक व नगर स्तर पर मुख्य सार्वजनिक स्थानों में चैपाल के माध्यम से महंगाई पर चर्चा कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है।

साथ ही नई दिल्ली में होने वाली महारैली में उत्तराखंड के सभी वरिष्ठ नेता, विधायक, पूर्व विधायक, विधानसभा प्रत्याशी, जिला व महानगर अध्यक्ष, अनुषांगिक संगठन, विभाग, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments