Latest news
सिटी फॉरेस्ट, कालसी घाट, आमवाला तरला से धौलास आवासीय योजना तक एमडीडीए उपाध्यक्ष का मैराथन निरीक्षण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षाः रेखा आर्या अगामी कैबिनेट में रखा जायेगा ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य का प्रस्तावः डॉ. धन सिंह रावत रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को हुई उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 105 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति दी उत्तराखण्ड में 13 बीएलओ ने 8 दिन में पूर्ण किया एसआईआर का कार्य

[t4b-ticker]

Thursday, June 18, 2026
Homeउत्तराखण्डश्रावण मास के दूसरे सोमवार को श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं में...

श्रावण मास के दूसरे सोमवार को श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं में उत्साह

केदारनाथ/बदरीनाथ। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं में उत्साह रहा बड़ी संख्या में तीर्थयात्री तथा स्थानीय श्रद्धालुओं ने भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया इस अवसर पर भगवान केदारनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की गयी। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि श्री बदरीनाथ एवं केंदारनाथ धाम में अभी तक साढ़े उन्नीस लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किये है जिनमें से रिकार्ड पौने ग्यारह लाख तीर्थयात्री श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे है वही बरसात के बावजूद तीर्थयात्रियों के पहुंचने का क्रम जारी है। उन्होंने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान मौसम की स्थिति तथा मौसम के पूर्वानुमान का भी ध्यान रखे तथा सुगम तथा सुरक्षित रूप से यात्रा हो सके।
केदारनाथ में इस अवसर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी,पुजारी शिवशंकर लिंग, धर्माधिकारी औंकार शुक्ला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान,वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, प्रदीप सेमवाल,कुलदीप धर्म्वाण ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया कि बरसात के बावजूद श्री बदरीनाथ धाम में भी श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी है आज बदरीनाथ स्थित पौराणिक आदि केदारेश्वर मंदिर में बड़ी तीर्थयात्री दर्शन को पहुंचे। श्री बदरीनाथ धाम में आदि केदारेश्वर मंदिर के समीप श्रावण के दूसरे सोमवार के अवसर पर आज मंदिर समिति अधिकारियों-कर्मचारियों की ओर से 500 से अधिक तीर्थयात्रियों को प्रसाद स्वरूप बालभोग का विवरण किया गया। इस अवसर पर रावल अमरनाथ नंबूदरी तथा प्रभारी अधिकारी गिरीश चैहान एवं कर्मचारियों ने स्वयं अपने हाथों से भगवान बदरीविशाल का बाल भोग तीर्थयात्रियों को वितरित किया। इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल, राजेंद्र सेमवाल, जगमोहन बर्त्वाल, भंडार प्रभारी संतोष तिवारी, संदेश मेहता, केदारसिंह रावत,अनसुया नौटियाल, प्रभारी दफेदार कुलानंद पंत, हरेंद्र कोठारी, संतोष पंत सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments