Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डछुट्टी के दिन हुए तबादलों पर सीएम धामी ने लगाई रोक, उठे...

छुट्टी के दिन हुए तबादलों पर सीएम धामी ने लगाई रोक, उठे कई सवाल

देहरादून: शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के अनुमोदन से किए गए राज्य के विभिन्न नगर निकायों में केंद्रीयत सेवा के 74 कार्मिकों के तबादले 24 घंटे के अंदर स्थगित कर दिए गए। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद ये तबादले रोके गए है।

शनिवार को हुए तबादले रविवार को रोकने के पीछे के कारणों को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं की गई हैI जिसके चलते भुत तरह के अनुमान लगाए जा रहे है I वहीं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल तबादले करने के बाद सात दिवसीय दौरे पर रविवार को जर्मनी रवाना हो गए।

दरअसल, नगर निगम, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में सहायक नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारी, कर अधीक्षक, प्रभारी अधिशासी अधिकारी, कनिष्ठ सहायक, सफाई निरीक्षक, प्रधान लिपिक, वरिष्ठ सहायक, सहायक लेखाकार, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, कर एवं राजस्व अधीक्षक पदों पर कार्यरत 74 कार्मिकों के तबादला आदेश शनिवार को शासन ने जारी किए थे।

तबादलों के आदेश के बाद रविवार को शहरी विकास विकास मंत्री अग्रवाल अधिकारियों के दल के साथ अपशिष्ट प्रबंधन की सर्वोत्तम प्रथाओं का अध्ययन करने के सिलसिले में जर्मनी रवाना हो गए। बताया गया कि प्रशासनिक स्वीकृति के बाद ही वह अध्ययन यात्रा पर गए हैं। इसका समस्त व्यय जर्मनी की संस्था जीआइजेड वहन करेगी।

छुट्टी के दिन ही क्यों हुए तबादले

जानकरी के अनुसार,  रविवार को नगर निकायों में हुए तबादलों की जानकारी संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में शासन ने इन्हें अग्रिम आदेशों तक स्थगित करने के आदेश जारी कर दिए। साथ ही संबंधित कार्मिकों को अपने पूर्व तैनाती स्थल पर ही यथावत रहने को कहा गया है।

सचिवालय में छुट्टी के दिन ही तबादले करने और फिर इन्हें स्थगित करने का यह प्रकरण रविवार को चर्चा के केंद्र में रहा। प्रश्न यह भी उठ रहा है कि आखिर ऐसी क्या विवशता थी कि छुट्टी के दिन ही तबादले किए गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments