Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डएक बार फिर पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर साधा...

एक बार फिर पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

देहरादून : आगामी उतराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियाँ जनता से जुड़े विशेष मुद्दों को लेकर एक दूसरे पर निशाना साध रही है I इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने बेरोजगारी, कोरोना महामारी के प्रबंधन, भ्रष्टाचार, खनन और दलित उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 भाजपा की नाकामियों के लिए याद किया जाएगा।

शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में रावत ने कहा कि बेरोजगारी ने युवाओं को आघात पहुंचाया है। वहीं कोविड कुप्रबंधन के कारण प्रदेशवासियों ने अपने कई प्रियजनों को खोया। इसके साथ ही हरिद्वार में कोविड जांच फर्जीवाड़े में भाजपा नेताओं के नाम आने से पूरा राज्य शर्मिंदा हुआ। सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि खनन में राज्य सरकार ने लूट की छूट दे रखी है। जिसके कारण हमारे गाड़-गदेरे, हमारी नहर-नदियोंं में रेत-बजरी की खुलेआम लूट मची है। जिससे कई सड़कें और पुल जमींदोज हो गए हैं। इस लूट ने मुख्यमंत्री को खनन प्रेमी के रूप में स्थापित कर हम सबकी छवि को खराब किया है।

वहीं दलित उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि राज्यवासी शर्मिंदा हैं कि दलित भोजन माता के हाथ का बना खाना न खाने व उन्हें आवाज उठाने पर नौकरी से हाथ धोना पड़ा। उन्होंने कैबिनेट की ओर से वृद्धावस्था पेंशन में 200 रुपये वृद्धि को नाकाफी बताया। साथ ही कहा कि उनकी सरकार आने पर इसे 1500 से 2000 तक किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न राजनैतिक दलों के व्यक्तियों ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

पत्रकार वार्ता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हल्द्वानी यात्रा पर सवाल पूछे जाने पर हरीश रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से की गई अधिकतर घोषणाएं यूपीए सरकार की देन हैं। जबकि कर्णप्रयाग रेल योजना व चारधाम यात्रा मार्ग तो कांग्रेस की सरकार की ओर से आरंभ की गई राष्ट्रीय योजनाएं हैं। वहीं लखवाड़ परियोजना को भी उन्होंने कांग्रेस सरकार द्वारा आरंभ की गई योजना बताया। कहा कि प्रधानमंत्री का यह कहना कि योजनाओं के विलंब के लिए कांग्रेस का दोष है। तो इस विलंब का दोष अटल बिहारी वाजपेयी व लाल कृष्ण आडवानी को भी दिया जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments