Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधसड़क किनारे पोल से टकराई कार,एक की मौत,एक गंभीर

सड़क किनारे पोल से टकराई कार,एक की मौत,एक गंभीर

रुद्रपुर: देर रात एक कार अनियंत्रित होकर हाइवे पर सड़क किनारे पोल से टकरा गई। इस हादसे मे एक की मौत हो गयी। जबकि दुसरा गंभीर है। जिसका अस्पातल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनेशपुर जयनगर निवासी रमेश चंद्र पुलिस लाइन में एएसआइ पद पर तैनात हैं। गुरुवार रात साढ़े 11 बजे के बाद उनका 25 वर्षीय पुत्र राकेश चन्द अपने साथी राजीव के साथ कार से रुद्रपुर की ओर से दिनेशपुर की ओर जा रहा था।
इसी बीच नैनीताल रोड स्थित सिडकुल क्षेत्र में कार अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क किनारे पोल से टकरा गई। जिससे कार सवार राकेश चंद और उसका साथी राजीव गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर सिडकुल चैकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान डाक्टर ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। मृतक एएसआई का पुत्र बताया जा रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सिडकुल चैकी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि घायल राजीव भी पुलिस लाइन में तैनात महिला फालोअर परमेश्वरी का पुत्र है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments