Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डएसएफए चैंपियनशिप का शुभारंभ

एसएफए चैंपियनशिप का शुभारंभ

देहरादून। भारत के प्रमुख टेक इनेबल्ड मल्टी-स्पोर्ट स्कूल कॉम्पिटिशन प्लेटफॉर्म स्पोर्ट्स फॉर ऑल (एसएफए) ने देहरादून में एसएफए चैम्पियनशिप्स के तीसरे संस्करण की शुरूआत की। देहरादून में आज उल्लेखनीय ओपनिंग सेरेमनी के साथ एसएफए चैम्पियनशिप्स की शुरूआत हुई, जिसमें एथलीट्स, स्कूलों एवं कोचेज ने शहर की प्रतिभा एवं उत्साह का प्रदर्शन किया। देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश, हरिद्वार और रूड़की में 300 स्कूलों से 12000 से अधिक पंजीकरण प्राप्त हुए हैं, देश में स्कूल स्पोर्ट्स में इससे पहले कभी इतनी बड़ी संख्या में पंजीकरणों की कल्पना तक नहीं की गई है। शहर के सर्वश्रेष्ठ एथलीट्स को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का मौका देना, स्पोर्ट्स में नंबर वन स्कूल की पहचान करना एसएफए चैम्पियनशिप्स का मुख्य उद्देश्य है ताकि विभिन्न क्षेत्रों से आए एथलीट्स को प्रतियोगिता का मौका दिया जा सके।
एसएफए चैम्पियनशिप्स के पहले दिन  का आयोजन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के एथलेटिक्स मैदान पर तथा पैविलियन ग्राउण्ड के फुटबॉल एरिना में हुआ। पहले दिन एथलेटिक्स का आयोजन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ जबकि फुटबॉल- अंडर-14, अंडर-16 एवं अंडर -18 की शुरूआत पैविलियन ग्राउण्ड के फुटबॉल एरिना में हुई। एथलेटिक्स की बात करें तो गर्ल्स ने अंडर-6 और ब्वॉयज ने 50 मीटर कैटेगरी में प्रतिस्पर्धा की। अंडर-6 फीमेल एथलीट्स के लिए पोडियम जीतने वाले विजेताओं में शामिल थे- महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज से ओशीन पंवर ने गोल्ड  जीता, सेंट जोसेफ एकेडमी से अनंता उनियाल ने  सिल्वर जीता तथा माउंट बिशोप स्कूल से तान्या भुटानी ने ब्रॉन्ज जीता। वहीं लोग जम्प की अंडर-12 कैटेगरी में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज से प्रत्यूष शर्मा ने गोल्ड जीता, सेंट एनी स्कूल से अंकुश रावत ने सिल्वर तथा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज से पारस रजवार ने ब्रॉन्ज जीता। इस सप्ताह एसएफए चैम्पियनशिप्स में एथलीट्स देहरादून के विभिन्न स्पोर्ट्स स्थलों-महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, पैविलियन ग्राउण्ड, परेड ग्राउंड, श्री स्पोर्ट्स एकेडमी और जसपाल राणा शूटिंग रेंज में प्रतिस्पर्धा करेंगे। तो चैम्पियनशिप्स के दूसरे दिन रोमांच से भरपूर परफोर्मेन्स के लिए तैयार हो जाएं, क्योंकि दूसरे दिन बैडमिंटन मैचों की शुरूआत होगी। एसएफए चैम्पियनशिप्स देश  भर के युवा एथलीट्स के लिए स्पोर्ट्स यानि खेलों को सुलभ बनाना चाहती है और आज की प्रतिभा को सशक्त बनाकर आने वाले कल के चैम्पियन के रूप में विकसित करने के लिए तत्पर है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments