Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeखेलविराट कोहली के खराब फॉर्म पर रिकी पोंटिंग की राय, कहा- अपना...

विराट कोहली के खराब फॉर्म पर रिकी पोंटिंग की राय, कहा- अपना प्रभाव छोड़ने की क्षमता रखते है कोहली

देहरादून: भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के खराब फॉर्म को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने अपनी रॉय दी है। पोंटिंग ने बताया है कि कोहली इस साल के आईपीएल के दौरान रनों के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए थे। उन्होंने पिछले करीब तीन साल से कोई इंटरनेशनल शतक नहीं लगाया है। हालांकि पोंटिंग का मानना है कि कोहली अभी भी इंटरनेशनल लेवल पर बने रहने लायक हैं। 

अपने एक इंटरव्यू के दौरान पोंटिंग ने कहा कि भारत अगर इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप से कोहली को बाहर कर देता है तो फिर दाएं हाथ के इस बल्लेबाज के लिए वापसी करना मुश्किल होगा। कोहली के अंदर अभी भी अपना प्रभाव छोड़ने की क्षमता है।

उन्होंने कहा, मुझे पता है कि उनके सामने कुछ चुनौतियां है। उनके लिए यह एक मुश्किल समय है। लेकिन हर एक महान खिलाड़ी, जिसे मैंने इस खेल में देखा है वह इस तरह के दौर से गुजरता है। चाहे वह बल्लेबाज हो या गेंदबाज। हर कोई इस दौर से गुजरता है।

पोंटिंग ने कहा, ‘अगर आप विराट को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर रखते हैं तो फिर उनके लिए वापसी करना मुश्किल होगा।’

पोंटिंग ने सुझाव दिया कि चयनकर्ताओं को भारत के शीर्ष क्रम में कोहली के लिए जगह तलाशनी चाहिए और टी20 विश्व कप तक चैंपियन बल्लेबाज के साथ बने रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि विराट टूर्नामेंट के नॉकआउट चरणों के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ फॉर्म दिखाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments