Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराजनीतिगुजरात चुनाव के ऐलान से पहले आप ने चला दांव, सीएम पद...

गुजरात चुनाव के ऐलान से पहले आप ने चला दांव, सीएम पद के उम्मीदवार के लिए जनता से मांगी राय

देहरादून: गुजरात चुनाव का एलान होने से पहले ही आम आदमी पार्टी ने बड़ा दांव चला है। पार्टी सीएम पद के लिए स्थानीय चेहरे के साथ चुनाव में उतर सकती है। ऐसे में केजरीवाल ने सीएम पद के उम्मीदवार के लिए जनता से राय मांगी है। 

सूरत में इसकी घोषणा करते हुए केजरीवाल ने कहा कि मैं गुजरात के लोगों से जानना चाहता हूं कि अगला सीएम कौन होना चाहिए? इसके लिए हम एक नंबर और ईमेल आईडी जारी कर रहे हैं। लोग तीन नवंबर शाम पांच बजे तक अपनी राय दे सकते हैं। इसके बाद चार नवंबर को आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा करेगी। 

जानकारी के मुताबिक, चुनाव आयोग एक नवंबर को गुजरात चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। चुनाव दो चरणों में होंगे और हिमाचल चुनाव की तरह इसके नतीजे भी आठ दिसंबर को आ सकते हैं। गुजरात चुनाव के पहले चरण का मतदान एक व दूसरे चरण का मतदान दो दिसंबर को हो सकते हैं। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments