Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डविश्व क्षय दिवस के मौके पर 48 स्थानों पर गोष्ठियों व टीबी...

विश्व क्षय दिवस के मौके पर 48 स्थानों पर गोष्ठियों व टीबी स्क्रीनिंग कैंप का हुआ आयोजन

रुद्रप्रयाग: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निरीक्षण में विश्व क्षय दिवस पर विभिन्न 48 स्थानों पर गोष्ठियों व टीबी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षय रोग उन्मूलन के लिए निक्षय मित्रों को भी सम्मानित किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.एचसीएस मर्तोलिया के निर्देशन में जनपद में विश्व टीबी दिवस के तहत यस, वी केन एंड टीबी थीम पर अगस्त्यमुनि ब्लाक के अंतर्गत दशज्यूला कांडई क्षेत्र के अंतर्गत बिजराकोट, ऊखीमठ ब्लाक के अंतर्गत मक्कूमठ, जखोली ब्लाक के अंतर्गत जीआईसी बुढना व सभी 44 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में समुदाय स्तर पर क्षय उन्मूलन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम किए गए।

टीबी के प्रति लोगों को किया जागरूक

इस दौरान बिजराकोट में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में क्षय रोग से प्रभावित होने वाले शारीरिक, सामाजिक व आर्थिक पहलुओं पर चर्चा की गई। डीपीसी मुकेश बगवाड़ी ने दो सप्ताह से अधिक खांसी बुखार आने पर संबंधित व्यक्ति से निकटवर्ती चिकित्सालय से संपर्क करने की अपील की। उन्होंने कहा कि टीबी का उपचार नियमित रूप से निर्धारित समय तक किया जाना जरूरी है। टीबी का इलाज कभी भी अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए, टीबी का इलाज बीच में छोड़ने पर टीबी का खतरनाक रूप ड्रग रेजिस्टेंस टीबी हो सकती है, नियमित उपचार से यह पूरी तरह ठीक हो जाती है।

बताया कि पंजीकृत टीबी रोगी को नियमिति रूप से दवाई खाने पर प्रत्येक माह पोषाहार भत्ता के रूप में उपचार अवधि तक पांच सौ रूपए दिया जाता है। साथ ही क्षय रोगी को दवा खिलाने वाले ट्रीटमेंट सपोर्टर को भी एक हजार एवं पांच हजार रूपए दिया जाता है।

इस अवसर पर क्षय रोग के उन्मूलन के लिए निक्षय मित्रों को सम्मानित किया गया व लोगों से निक्षय मित्र बनकर क्षय रोग उन्मूलन के खिलाफ लड़ाई में सहयोग की अपील की गई। प्रधान सुरेंद्र लाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुलदीप पूर्व प्रधान जयदल बिष्ट द्वारा ग्राम सभा को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लेते हुए क्षय उन्मूलन के सामुदायिक सहभागिता को बढाने पर जोर दिया। इस अवसर पर आयोजित हेल्थ कैंप में 57 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग भी की गई। कार्यक्रम में डा0 वाजिद अली, जशोदा देवी, विजेंद्र गुसाईं, सतीश नौटियाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विपिन सेमवाल ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments