Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराजनीतिचंपावत उपचुनाव के लिए हरीश रावत समेत अन्य पार्टी नेता देंगे चुनाव...

चंपावत उपचुनाव के लिए हरीश रावत समेत अन्य पार्टी नेता देंगे चुनाव प्रचार को धार

देहरादून: 31 मई को चंपावत विधानसभा सीट के लिए मतदान की तिथि तय की गई है I इसको लेकर कांग्रेस ने चुनाव प्रचार को धार देना शुरु कर दिया है I जिसके चलते सोमवार से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी चंपावत पहुंचकर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। साथ ही प्रदेश स्तरीय नेताओं के साथ केंद्रीय नेताओं का भी कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

चंपावत उप चुनाव में कांग्रेस प्रचार में कहीं भी सत्तारूढ़ दल से पीछे नहीं दिखना चाहती है। जैसा कि कुछ लोगों की ओर से प्रचार किया जा रहा था कि कांग्रेस ने भाजपा को वॉकओवर दे दिया है। पार्टी ने इस तथ्य को कुप्रचार बताते हुए पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने का दम दिखाया है। यही कारण है कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, जसपुर के विधायक आदेश चौहान सहित तमाम नेता चंपावत में पहुंचे हैं।

वहीं, एआईसीसी की ओर से प्रभारी देवेंद्र यादव का चुनाव प्रचार का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। प्रभारी यादव 24 से 27 मई तक चंपावत में ही रहकर पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के साथ रणनीतिक भूमिका निभाएंगे। संगठन महामंत्री विजय सारस्वत ने बताया कि चुनाव प्रचार के लिए पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट जैसे दिग्गज नेता भी अपनी उपस्थित रहेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments