Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डसभी विधानसभा सीटों पर निर्वाचन कार्यालय ने किये 7000 से ज्यादा कर्मचारी...

सभी विधानसभा सीटों पर निर्वाचन कार्यालय ने किये 7000 से ज्यादा कर्मचारी तैनात

देहरादून: चुनाव के नतीजे जल्द ही स्पष्ट हो जाएंगे इसके लिए निर्वाचन कार्यालय ने सात हजार से ज्यादा कर्मचारी तैनात किये हैं। इसके अतिरिक्त सभी 70 विधानसभा सीटों की मतगणना के लिए 70 प्रेक्षक तैनात किए हैं। वहीं, मतगणना के दौरान सीआईएसएफ, पीएसी, पुलिस पूरी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने जानकारी देते हुए बताया कि बताया कि विधानसभा चुनाव मतगणना के लिए हर विधानसभा में एक प्रेक्षक की तैनाती की गई है। कुल सात हजार 681 कर्मचारियों को मतगणना ड्यूटी में लगाया गया है, जिसमें 1296 माइक्रो ऑब्जर्वर भी शामिल हैं। इसी प्रकार, सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आठ कंपनी केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल, 14 कंपनी पीएसी और करीब 6500 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। 

चुनाव आयोग ने मतगणना में यह भी प्रावधान किया है कि अगर किसी प्रत्याशी की जीत का अंतर मतगणना के समय रद्द किए गए पोस्टल बैलेट से कम होगा तो सभी रद्द किए गए पोस्टल बैलेट का अनिवार्य रूप से सत्यापन होगा। इसकी वीडियोग्राफी होगी। इसके बाद ही नतीजा घोषित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि वह निर्वाचन प्रक्रिया की तरह ही मतगणना में भी शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखें। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments