Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डओवरसीज स्कॉलरशिप योजना का किया जाय राज्य में प्रचार-प्रसार: रामदास अठावले

ओवरसीज स्कॉलरशिप योजना का किया जाय राज्य में प्रचार-प्रसार: रामदास अठावले

देहरादून: केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले द्वारा गुरूवार को बीजापुर अतिथि गृह सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना, मुद्रा योजना. एस.सी. व ओ.बी.सी. छात्रवृत्ति योजना, ओल्ड ऐज होम और आवासीय स्कूल के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया गया। बैठक में केन्द्रीय मंत्री द्वारा निर्देश दिये गये कि ओवरसीज स्कॉलरशिप योजना का राज्य में प्रचार-प्रसार किया जाये ताकि विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को इस योजना का लाभ दिया जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि अन्य राज्यों एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित अन्य कल्याणकारी योजनाओं को उत्तराखण्ड में लागू किये जाने पर विचार किया जाय।

केन्द्रीय मंत्री ने अन्तर्जातीय विवाह योजना के सम्बन्ध में राज्य में संचालित योजना का संज्ञान लेते हुए सुझाव दिया गया कि डा. अम्बेडकर फॉउण्डेशन द्वारा संचालित योजना का राज्य में शिविर, समाचारपत्रों आदि के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाय ताकि अन्य पात्र लोग योजना का लाभ उठा सके।इसके अतिरिक्त योजना से आच्छादित नहीं हो पाने वाले लोगों का भी डेटा एकत्र करने का प्रयास किया जाना चाहिए। केन्द्रीय मंत्री अठावले द्वारा बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजना में भारत सरकार में लम्बित प्रस्तावों पर शीघ्र कार्यवाही किये जाने का भी आश्वासन दिया गया।

बैठक में प्रमुख सचिव एल फैनई, अपर सचिव आनन्द स्वरूप, रोहित मीणा, सुश्री झरना कमठान, राजेन्द्र कुमार, चन्द्र सिंह धर्मसक्तु सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments