Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डपद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने की राज्यपाल से भेंट

पद्मश्री प्रेम चंद शर्मा ने की राज्यपाल से भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित प्रेम चंद शर्मा ने भेंट की। प्रेम चंद शर्मा जैविक एवं प्राकृतिक खेती व बागवानी के विशेषज्ञ हैं, आपने अपने प्रयोगों और नवाचार के माध्यम से अपने गाँव में एक आदर्श बागवानी केंद्र स्थापित किया है। श्री शर्मा ने राज्यपाल को शहरी क्षेत्रों के लिए अपने नए प्रयोग “जैविक किचन गार्डन” मॉडल के बारे में विस्तार से बताया।
राज्यपाल ने कहा कि ‘‘मेरा हमेशा से ये मानना रहा है कि प्राकृतिक और जैविक खेती के माध्यम से हम रोजगार सृजन के साथ-साथ पलायन को रोकने में भी सफल हो सकते हैं।’’ राज्यपाल ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है, और ये बेहद जरूरी है कि हमारी जीवन शैली में योग और हमारी भोजन में जैविक रूप से उगाई गई सब्जियों का ही प्रयोग हो। राज्यपाल ने कहा कि श्री शर्मा द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं और अन्य लोगों को भी उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments