Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डएसबीआई के शीर्ष अधिकारियों ने स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज के फायदों के...

एसबीआई के शीर्ष अधिकारियों ने स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज के फायदों के बारे में बताया

-सूचना विभाग के सहयोग से एसबीआई ने आयोजित की गई प्रेस कान्फ्रेंस

देहरादून। भारतीय स्टेट बैंक, राजपुर रोड शाखा द्वारा रिंग रोड स्थित सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के कार्यालय में बैंक के मुख्य उत्पादों, स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज खाते, के साथ बैंक के अन्य उत्पादों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
आज की प्रस्तुति के दौरान विभाग की ओर से आशीष कुमार त्रिपाठी (अपर निदेशक) एवं नितिन उपाध्याय (संयुक्त निदेशक) तथा बैंक की ओर से इंद्रजीत कुमार (सहायक महाप्रबन्धक), अंकिता श्रीवास्तव (प्रबन्धक), दय्यान खान (उप-प्रबन्धक), आरती थपलियाल (मुख्य प्रबन्धक) एवं कृतिका गोदियाल (वरिष्ठ सहयोगी) आरती उपस्थित रहे। विभाग के सदस्यों द्वारा बैंक के प्रतिनिधियों को बहुत ही अच्छा सहयोग प्रदान किया गया। सूचना विभाग के अधिकारियों द्वारा बैंकिंग से सम्बन्धित विभिन्न प्रश्न भी पूछे गए जिनका बैंक प्रतिनिधियों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया। सूचना विभाग द्वारा, भारतीय स्टेट बैंक राजपुर रोड शाखा को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलना शाखा के लिए बहुत ही उत्साहवर्धक रहा है। विभाग द्वारा बैंक प्रतिनिधियों को शॉल देकर सम्मानित किया गया। शाखा द्वारा विभाग को बैंकिंग उत्पादों से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की सेवा कम से कम समय में उपलब्ध कराने हेतु आश्वस्त किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments