Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeअपराधपिस्टल दिखाकर बाईक लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, अन्य एक की तलाश

पिस्टल दिखाकर बाईक लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, अन्य एक की तलाश

देहरादून: प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पिस्टल दिखाकर मोटरसाईकिल लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने पिस्टल समेत लूट की मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उनका तीसरा साथी पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार दो बदमाशों को न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। तीसरे साथी की तलाश जारी हैI

डीआईजी/एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 अगस्त को राघव विहार निवासी राकेश सिंह ने प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भाई राजेश अपनी कम्पनी सेलाकुई से घर की तरफ आ रहा था तभी तीन अज्ञात बदमाशों ने उसके भाई को पिस्टल दिखाकर उसकी मोटरसाईकिल लूट ली।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जिसके बाद पुलिस ने शिमला बाईपास से जाने वाले सभी मार्गो पर लगे लगभग 2000 सीसीटीवी कैमरों को खंगालाI जिसके बाद पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे। जिसके आधार पर पुलिस ने फुलसैनी से धौलास की तरफ जाने वाले रास्ते से लूट की अपाचे मोटरसाईकिल के साथ दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से पिस्टल, तीन जिन्दा कारतूस व लूटी गयी अपाचे मोटरसाईकिल भी बरामद कर ली है।

पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम सुखजिन्दर उर्फ सुक्खू निवासी मौहल्ला खारखाना ग्रेवाल कालोनी सिरसा हरियाणा व शिव कुमार उर्फ गोलू पुत्र अजीत कुमार निवासी खन्ना कालोनी बस स्टैण्ड वाली गली सिरसा हरियाणा बताया। उन्होंने अपने तीसरे साथी का नाम अमरजीत उर्फ गूरी निवासी खैरपुर सिरसा हरियाणा बताया।

उन्होंने बताया कि वह जुलाई माह में यहां आकर प्रेमनगर में किराये का कमरा लेकर रह रहे थे। वह किसी बडी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन उनको मौका नहीं मिल पाया था। फिर वह हरियाणा चले गये। घटना वाले दिन ही वह हरियाणा से दून वापस आये थेI घटना को अंजाम देकर वह पांवटा साहिब से चण्डीगढ मोहाली होते हुए पंजाब चले गये थे। मोटरसाईकिल को उन्होंने अपने परिचित के यहां छुपा दिया था और उसकी नम्बर प्लेट चेंज कर दी थी। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments