Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीयजम्मू-कश्मीर में एक बार फिर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने की फायरिंग

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने की फायरिंग

देहरादून: जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी है। शुक्रवार की रात 9:40 बजे बीएसएफ के जवानों ने कनाचक इलाके में पाकिस्तान की ओर से एक चमकती रोशनी को आता देख फायरिंग शुरु कर दी। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि पाकिस्तान की तरफ से शुक्रवार को रात नौ बजकर 40 मिनट पर कनाचक इलाके में एक चमकती लाल बत्ती देखी गई। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उस पर गोलीबारी की।

उन्होंने बताया कि शनिवार को सैनिकों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया है, जो अभी भी जारी है। इससे पहले, पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के तीन मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था, जिसके सात सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था, इनके पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद किया गया था।

उन्होंने आगे बताया कि कथित तौर पर, लश्कर ने जम्मू और राजौरी जिलों में जम्मू, सांबा, कठुआ और राजौरी जिलों के सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन द्वारा गिराए गए हथियारों को इकट्ठा करने और कश्मीर में आतंकवादियों को पहुंचाने के लिए तीन आतंकी मॉड्यूल बना रखे थे। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments