Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयसरकारी नौकरी मिलते ही पत्नी के बदले तेवर, पति को पहचानने से...

सरकारी नौकरी मिलते ही पत्नी के बदले तेवर, पति को पहचानने से किया इंकार

देहरादून: बिहार के सहरसा में एक युवक को उसकी पत्नी ने पहचानने से साफ इंकार कर दिया I यूवक का आरोप है कि पत्नी की जैसे ही सरकारी नौकरी लगी उसने यूवक को पहचानने से साफ इंकार कर दिया I

युवक ने बताया कि नौकरी के नाम पर जिस लड़की पर उसने 15 लाख रुपए खर्च कर दिया, अब उसने ही साथ छोड़ दिया। युवती से उसकी मुलाकात हवाई अड्डा मैदान में हुई थी, जहां दोनों दौड़ लगाने जाते थे। यूवक ने बताया कि युवती बिहार पुलिस की तैयारी कर रही थी और वह आर्मी की तैयारी कर रहा था। इस दौरान दोनों के बीच बातें बढ़ीं और प्रेम हो गया और फिर दोनों ने शादी रचा ली। 

क्यों किसी को वफा के बदले वफा नहीं मिलती

युवक ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही पत्नी की बिहार पुलिस में नौकरी लग गई।  नौकरी लगते ही उसने मुझे पति मानने से ही इनकार कर दिया। मैं आनन-फानन में पत्नी से मिलने के लिए समस्तीपुर पहुंच गया लेकिन जब मैंने पत्नी का बदला हुआ रूप देखा तो हैरान रह गया। ऐसा लगा कि मेरे पैरों तले जमीन ही खिसक गई हो। पत्नी ने दुत्कारते हुए मुझे अपना पति मानने से इंकार कर दिया और मेरा नंबर तक ब्लॉक कर दिया।

युवक का कहना है कि उसके साथ धोखा हुआ है। वह इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहा है। शादी के दौरान दोनों के परिजन मौजूद थे। अब लड़की बोल रही है कि इस शादी को हम नहीं मानते हैं। सब जगह मैंने आवेदन दिया है लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments