Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराजनीतिसीएम धामी के सिविल कोड यूनिफार्म पर प्रियंका का पलटवार

सीएम धामी के सिविल कोड यूनिफार्म पर प्रियंका का पलटवार

देहरादून : चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तरखंड में कई जनसभा को संबोधित किया और भाजपा की डबल इंजन की सरकार को घेरा । इस दौरान प्रियंका ने कहा कि उत्तराखंड और केंद्र में भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार है। दावा किया जाता था कि तेजी से विकास होगा, मगर जुमलों के अलावा कुछ नहीं हुआ। सीएम धामी के कामन सिविल कोड यूनिफार्म पर प्रियंका ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार पहले लोगों का पेट भरे, रोजगार दे और महंगाई कम करे फिर इस पर बात करे।

वहीं मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज चौहान के चार धाम वाले बयान पर प्रियंका ने वार करते हुए कहा कि सात साल से केंद्र और पांच साल से राज्य में भाजपा है। हर बार 70 साल और मेरे परिवार पर अटकने की बजाय ये लोग बताएं कि इतने सालों में कितने आइआइटी और एम्स बनाएं। शिक्षा सुविधा को लेकर क्या किया? कोरोना के वक्त जब लोग मर रहे थे, तब सरकार ने क्या किया।

प्रियंका ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि नीतियां प्रदेश के लिए नहीं बल्कि पीएम और सीएम के उद्योगपति मित्रों के लिए बन रही हैं। गरीब, किसान और आम आदमी की कोई सुनवाई नहीं। हुनरमंद युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। मगर इनके उद्योगपति मित्र रोज करोड़ों कमा रहे हैं। कृषि कानूनों का मतलब था मेहनत और खून-पसीना किसान का और फायदा उद्योगपतियों का। अनुभव की कमी के चलते भाजपा को तीन सीएम बदलने पड़े। आज खटीमा की सड़कों का हाल देखकर पता चला कि सीएम के क्षेत्र तक में विकास नहीं हुआ। इससे बेहतर तो हल्द्वानी की सड़कें हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments