Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराजनीतिओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार

ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार

देहरादून: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया है। राजभर ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को यह बताना चाहिए कि कैसे वह 125 सीटें जीत गए। 

राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को विस चुनाव के दौरान टिकट बंटवारे से लेकर प्रचार अभियान तक उनकी तरफ से की गयी गलतियों पर बात करनी चाहिए। चुनाव आयोग पर उनके द्वारा लगाया आरोप गलत है।

राजभर ने आगे कहा कि सही मायने में अखिलेश को यह बोलना चाहिए था कि चुनाव आयोग ने उन्हें 125 सीटें जितवा दीं। नामांकन के अंतिम दिन तक जिस तरह से वह हर दो घंटे पर प्रत्याशियों के नाम बदल रहे थे उसे देखते हुए 125 सीटों पर मिली जीत भी बड़ी ही है।

बता दें, समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को इलेक्शन कमीशन पर बड़ा आरोप लगाया था| उन्होंने यहां तक कह दिया था कि इलेक्शन कमीशन की बेईमानी के कारण उनकी पार्टी यूपी में चुनाव हारी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments