Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डनौ क्विंटल फूलों से सजाया गया पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर

नौ क्विंटल फूलों से सजाया गया पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर

देहरादून : महाशिवरात्रि के पावन पर्व यानी आज पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर को नौ क्विंटल फूलों से सजाया गया है। इस पावन पर्व में पंचांग गणना के अनुसार भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि भी तय की जाएगी। इसके साथ ही मंदिर के गर्भगृह में चार पहर की विशेष पूजा-अर्चना भी होगी। 

वहीं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल और सुपरवाइजर युद्धवीर पुष्पवाण ने बताया कि ओंकारेश्वर मंदिर को गेंदा सहित विभिन्न प्रकार के नौ क्विंटल फूलों से सजाया गया है। जबकि चारों तरफ आम, पीपल के पत्तों की सैकड़ों माला भी लगाई गई है।

मंदिर के पुजारी शिव शंकर लिंग, बागेश लिंग, गंगाधर लिंग और शिव लिंग ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पंचकेदार गद्दीस्थल के गर्भगृह में चार पहर की पूजा होगी, जिसमें श्रद्धालु भी मौजूद रहेंगे। सुबह 9.30 बजे केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में पंचपुरोहितों की ओर से पंचांग गणना से श्रीकेदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि और समय भी तय किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments