Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डबगीचे में घुसे हाथी ने साधू को पटक पटक कर मार डाला

बगीचे में घुसे हाथी ने साधू को पटक पटक कर मार डाला

ऋषिकेश: स्वर्गाश्रम क्षेत्र में गंगा किनारे पुलिस गेस्ट के पास बगीचे में सो रहे एक फक्कड़ साधु को हाथी ने मार दिया, जबकि दूसरा फक्कड़ हाथी के हमले से घायल हो गया। मौके पर मौजूद एक अन्य फक्कड़ साधु ने भाग कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है। वहीं घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। इससे स्वर्गाश्रम क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

घटना के मुताबिक सोमवार को तड़के 2.30 बजे एक हाथी जंगल से स्वर्गाश्रम क्षेत्र में घुस आया। हाथी ने यहां भागीरथी धाम मार्ग पर पुलिस गेस्ट हाउस के पास बगीचे में सो रहे फक्कड़ साधु मदन दास (50) पुत्र अनिल दास निवासी वार्ड-4, अभिमन्यु घाट, थानेसर, कुरुक्षेत्र, हरियाणा पर अचानक हमला बोल दिया। हाथी ने पहले मदन दास को पटका और फिर अपने पैरों तले रौंदकर उसकी जान ले ली। इस बीच हाथी ने अन्य फक्कड़ को ठोकर मारकर घायल कर दिया। 

मौके पर मौजूद एक और फक्कड़ ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। हाथी गेस्ट हाउस के बगीचे से होकर जंगल की ओर भाग गया। लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक काफी समय से स्वर्गाश्रम क्षेत्र में रह रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

हाथी के हमले से फक्कड़ की मौत के बाद एसडीएम यमकेश्वर प्रमोद कुमार और राजाजी टाइगर रिजर्व के वार्डन एलपी टम्टा ने नीलकंठ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने पैदल मार्ग और आसपास जंगल में लगाई गई अस्थायी दुकानों पर आपत्ति जताई। एसडीएम के निर्देश पर स्वार्गाश्रम जौंक नगर पंचायत की टीम ने दुकानों और ठेलियों को हटवा दिया। एसडीएम प्रमोद कुमार ने पुलिस, पार्क प्रशासन और नगर पंचायत के अधिकारियों की संयुक्त बैठक भी ली। उन्होंने तीनों विभागों के अधिकारियों को तालमेल के साथ शिवरात्रि मेला संपन्न कराने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments