Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिराज्यपाल व सीएम धामी ने महाशिवरात्री के अवसर पर किया जलाभिषेक

राज्यपाल व सीएम धामी ने महाशिवरात्री के अवसर पर किया जलाभिषेक

देहरादून:  मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र चकरपुर, खटीमा में स्थित बनखंडी महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस शुभ अवसर पर उन्‍होंने प्रभु शिव से समस्त देशवासियों हेतु सुख-समृद्धि, मंगल एवं कल्याण की कामना की। वहीं राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने पत्नी गुरमीत कौर के साथ जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि तथा खुशहाली के लिए प्रार्थना की। 

देवभूमि उत्‍तराखंड में महाशिवरात्रि के मौके भोले की भक्ति की धूम है। उत्‍तराखंड के सभी मंदिरों में शिव भक्‍तों का उत्‍साह उमड़ रहा है। मंदिरों में सुबह से ही भक्‍तों की लाइन लगी हुई है। महाशिवरात्रि के मौके पर धर्मनगरी हरिद्वार में भगवान शिव की ससुराल कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिर के प्रबंधक विश्वेश्वर पुरी बाबा ने बताया कि आज के दिन भगवान शिव और माता सती का विवाह हुआ था।

पूरे देश में भोले के जलाभिषेक का दौर जारी है। देहरादून के प्रसिद्ध टपकेश्‍वर मंदिर में तो देर रात 12 बजे से ही भक्‍तों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई थी। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) तथा राज्य की प्रथम महिला गुरमीत कौर ने भी जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि तथा खुशहाली हेतु प्रार्थना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments