Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधरुड़की रेलवे स्‍टेशन अधीक्षक को मिला आतंकी पत्र, कई धार्मिक स्थलों ...

रुड़की रेलवे स्‍टेशन अधीक्षक को मिला आतंकी पत्र, कई धार्मिक स्थलों समेत मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी

देहरादून: रुड़की रेलवे स्‍टेशन अधीक्षक को रविवार रात, धमकी भरा अज्ञात पत्र मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। पत्र में हरिद्वार के कई मंदिरों समेत मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिसके बाद पुलिस व इंटेलिजेंस एजेंसी इसको लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं पुलिस पूर्व में मिले इस तरह के धमकी भरे पत्रों की हैंडराइटिंग का भी मिलान कर रही है।

रेलवे स्‍टेशन अधीक्षक को लिखे इस पत्र में, लिखने वाले ने खुद को आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का एरिया कमांडर सलीम अंसारी बताते हुए रुड़की, लक्सर, नजीबाबाद, ऋषिकेश और हरिद्वार रेलवे स्टेशन के अलावा मनसा देवी, चंडी देवी मंदिर समेत राज्य के मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी दी है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि उच्चाधिकारियों को पत्र के बारे में अवगत करा दिया गया है। जीआरपी की कार्यवाहक थाना अध्‍यक्ष ममता गोला का कहना है कि इस पत्र के मिलने के बाद इस पर छानबीन की जा रही है।

इससे पूर्व वर्ष 2013 से लगातार 2014, 2015, 2018, 2019 में भी इस तरह के पत्र मिल चुके हैं, जिसमें कई स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments