Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तराखण्डयात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 14 लोगों की मौत, 12 घायल

यात्री वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 14 लोगों की मौत, 12 घायल

रुद्रप्रयाग। गुरग्राम से तुंगनाथ-चोपता 26 लोगों को लेकर घूमने जा रहा एक टेम्पो ट्रैवल वाहन शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे को रुद्रप्रयाग मुख्यालय के समीप रैंतोली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 घायल हो गए। वाहन हाईवे से करीब 200 मीटर गहरी खायी में जा गिरा। इस दुर्घटना में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 4 घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ा। 14 लोगों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग लाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर्स ने एक व्यक्ति को मृत्य घोषित कर दिया गया। जबकि एक व्यक्ति की मृत्यु ईलाज के दौरान हो गई। सात घायल लोगों को गंभीरता को देखते हुए 07 लोगों को एयर लिफ्ट किया गया। एम्स ऋषिकेश में पहुंचने के बाद दो लोगों की मृत्यु हुई। देर शाम तक घटना में कुल 14 लोगों के मरने की सूचना पुष्टि हुई, जिसमें से तीन लोगों की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी।
घटना की खबर मिलते ही जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे, मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उप जिलाधिकारी आशीष घिल्डियाल, एआरटीओ प्रमोद कर्नाटक मौके पर पहुंच गए। जबकि एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, पुलिस, जल पुलिस, होमगार्ड के साथ ही स्थानीय लोग रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंचे। सभी की मदद से घायलों को गहरी खाई से सड़क मार्ग तक पहुंचाया गया। इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जबकि गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गुलबाराय मैदान से अलग अलग हेलीकॉप्टरों की मदद से ऋषिकेश एम्स भेजा गया। मौके पर सुबह से डटे हुए जिलाधिकारी डॉक्टर की भूमिका में नजर आए, एयर लिफ्ट से लेकर अस्पताल में उपचार के दौरान जिलाधिकारी लगातार घायलों का उपचार एवं देखभाल करते हुए नजर आए।
मृतकों में स्मृति शर्मा, उम्र-28, पुत्री राजेश कुमार, डी-01 मुर्धवा हाईटेक कॉलोनी, रेनुकूट सोन भद्र उत्तर प्रदेश, मोहनी पॉण्डे उम्र- 27, पुत्री महेश प्रसाद पांडे, जगपुर प्रतापगढ़ उत्तरप्रेदश, करन सिंह वाहन चालक, निकिता भट्ट, खटिमा, उत्तराखंड, गुरुकीरत सिंह, आकांक्षा, झाँसी, उत्तर प्रदेश, स्मृति त्रिपाठी उत्तरप्रदेश, अंजली श्रीवास्तव, निकेत सुनील शर्मा, बृजेश बिष्ट उत्तराखंड उत्तराखंड शामिल हैं। जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में 02 मृत लोगों की शिनाख्त नहीं हो पायी है। जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग में इलाज के लिए भर्ती लोगों में वदना शर्मा, उम्र-30 ब्लाक -ए नोयडा, यूपी
महिमा त्रिपाठी, उम्र-23, उत्तरप्रदेश, शुभम सिंह उम्र, 27, सेक्टर-51 नोयडा, यूपी, नमिता शर्मा उम्र 30, यूपी, लक्ष्य अग्रवाल, उम्र 22, मथुरा, यूपी,
अमित, पुत्र मनोहर सिंह, उम्र 27, मध्य प्रदेश, शंशाक, बिष्ट पुत्र नरेन्द्र बिष्ट, हल्द्वानी, यूपी शामिल हैं। एयर लिफ्ट किए गए मरीजों में धमेन्द्र कुमार उर्फ सैम पुत्र मोहन राम उम्र-23, दिल्ली कैंट, सौनिक, उम्र 24, सोनीपत, हरियाणा, आदित्य, उम्र 25, मथुरा, उत्तर प्रदेश, छवि, उम्र, झाँसी, उत्तर प्रदेश, अभिषेक, देव, 24, दिल्ली शामिल हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने गम्भीर रूप से घायलों को 40-40 हजार तथा सामान्य घायलों को 10-10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने के भी निर्देश दिये हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments