Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्ड10 जून को आयोजित होगी आईएमए में पासिंग आउट परेड

10 जून को आयोजित होगी आईएमए में पासिंग आउट परेड


देहरादून : भारतीया सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड 10 जून को आयोजित की जायेगी। इसमें देश-विदेश के जेंटलमैन कैडेट बतौर अधिकारी अपनेकृअपने देश की सेना का अभिन्न अंग बनेंगे। आईएमए की ओर से पासिंग आउट परेड की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
भारतीय सैन्य अकादमी के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल इशानी मैत्रा के अनुसार देश की प्रतिष्ठित भारतीय सैन्य अकादमी 1 अक्टूबर 1932 को अस्तित्व में आया था। पिछले 91 वर्षों में अकादमी ने अपनी प्रशिक्षण क्षमता 40 से 1650 जेंटलमैन कैडेट तक बढ़ा दी है। अब तक 64 हजार से अधिक जेंटलमैन कैडेट अकादमी से पास आउट हुए हैं। इसमें मित्र देशों के विदेशी कैडेट भी शामिल हैं। पासिंग आउट परेड में सेना के वरिष्ठ अधिकारी, देशकृविदेश के अतिथि और कैडेट्स के परिजन भी शामिल होंगे।
अकादमी अधिकारियों के अनुसार दो जून को ग्रेजुएशन सेरेमनी होगी। इसमें आर्मी कैडेट कॉलेज विंग के कैडेट्स को जवाहर लाल नेहरू विश्वविघालय की डिग्री दी जाएगी। इसके बाद एसीसी विंग के यह कैडेट्स अकादमी का हिस्सा बन जाएंगे। आठ जून को कमांडेंट अवॉर्ड सेरेमनी आयोजित होगी। इसमें सैन्य प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जेंटलमैन कैडेट्स को पुरस्कृत किया जाएगा। आठ जून की सुबह कमांडेंट परेड होगी। जबकि, नौ जून को अकादमी में मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले शो आयोजित किया जाएगा। जिसके बाद 10 जून का पासिंग आउट परेड आयोजित की जायेगी। पासिंग आउट परेड में सेना के वरिष्ठ अधिकारी, देश विदेश के अतिथि और कैडेट्स के परिजन भी शामिल होगें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments