Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिअभिनेत्री कंगना रनौत ने बाबा केदारनाथ के दरबार में टेका मत्था

अभिनेत्री कंगना रनौत ने बाबा केदारनाथ के दरबार में टेका मत्था


रूद्रप्रयाग :बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत बुधवार सुबह 24 मई को केदारनाथ धाम पहुंची। उन्होंने बाबा केदार के दर पर माथा टेका। कंगना रनौत के साथ खानपुर विधायक उमेश कुमार भी केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। बदरी-केदार मंदिर समिति और तीर्थ पुरोहित समाज ने कंगना रनौत का स्वागत किया।
इससे पूर्व अभिनेत्री कंगना रनौत धर्मनगरी हरिद्वार में मंगलवार को दक्षिण काली मंदिर पहुंचीं। उन्होंने दक्षिण काली मंदिर में पूजा कर विश्व कल्याण की कामना की।
निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी से आशीर्वाद भी लिया। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कंगना रनौत को मां की चुन्नी ओढ़ाकर और नारियल का प्रसाद देकर उनके लंबे जीवन की आयु की कामना की।
कंगना रनौत उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आई हैं। पिछले दिनों भी वह चारधाम जाने के लिए आई थीं, लेकिन मौसम खराब होने के कारण यात्रा नहीं कर सकीं। कंगना ने गंगा आरती की भी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments