Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिशीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट

शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी: भैयादूज के पावन पर्व पर जयकारों के बीच बुधवार को शीतकाल के लिए यमुनोत्री धाम के कपाट बंद हो गए हैं। इससे पहले मंगलवार को अन्नकूट पर्व पर गंगोत्री धाम के कपाट बंद किए गए थे।

सैकड़ों श्रद्धाल यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के मौके पर  इस पावन क्षण के साक्षी बने। इससे पहले गंगा की उत्सव डोली यात्रा शीतकालीन पड़ाव मुखबा (मुखीमठ) के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान सैकड़ों तीर्थयात्रियों ने कपाटबंदी से पहले मां गंगा के दर्शन और पूजन कर आशीर्वाद लिया।

अन्नकूट पर्व पर अभिजीत मुहूर्त में पूर्वाह्न 11:45 बजे गंगोत्री धाम के कपाट बंद करने का समय तय हुआ था, जिसे लेकर दीपावली पर्व से पूर्व ही तैयारियां शुरू हो गई थी। इस दौरान दिवाली के लिए धाम को 10 क्विंटल फूलों से सजाया गया। डोली यात्रा के पड़ाव भैरों घाटी स्थित देवी मंदिर व मुखबा स्थित गंगा मंदिर भी फूलों से सजाया गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments