Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डख्याति प्राप्त एथलीट पीटी उषा ने गंगा पूजन कर. लिया आशीष

ख्याति प्राप्त एथलीट पीटी उषा ने गंगा पूजन कर. लिया आशीष

ऋषिकेश: भारत की ख्याति प्राप्त एथलीट पीटी उषा सपरिवार परमार्थ निकेतन पहुंची। उन्होंने परमार्थ निकेतन गंगा तट पर वेद मंत्रों के पाठ के साथ मां गंगा का पूजन व अभिषेक कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया।

परमार्थ निकेतन आगमन पर गुरुकुल के आचार्यों और ऋषिकुमारों ने पीटी उषा का पुष्प वर्षा और शंख ध्वनि से उनका अभिनन्दन किया। पीटी उषा ने वर्ष 1979 से ही खेल के प्रति अपना जुनून, जज्बा और अद्भुत प्रतिभा का जौहर पूरे विश्व के सामने दिखाया।

सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट पीटी उषा के ऋषिकेश आगमन पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने विदेश से भेजे अपने संदेश में उनका स्वागत किया। पीटी उषा ने स्वामी चिदानन्द सरस्वती के वैश्विक स्तर पर किए जा रहे पर्यावरण और मानवता की सेवा कार्यों के की सराहना करते हुए कहा कि परमार्थ निकेतन में अध्यात्म और सेवा का अद्भुत संगम है। इस अवसर पर पीटी उषा, श्रीनिवासन, रामकृष्णन, पुष्पा, रामकृष्णन, सुनैना और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments