Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधपटवारी ने पीट-पीटकर ली मिस्त्री की जान, मकान बनाने के पैसे की...

पटवारी ने पीट-पीटकर ली मिस्त्री की जान, मकान बनाने के पैसे की कर रहा था मांग

देहरादून: मकान बनाने की रकम मांगने पर एक पटवारी ने बेटे और भाई के साथ मिलकर राजमिस्त्री की हत्या कर दी I राजमिस्त्री के परिजन की शिकायत पर पटवारी और उसके परिजनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है I

जानकारी के अनुसार रुड़की क्षेत्र के घुमावाला माजरी गांव निवासी गुलशेर राजमिस्त्री था I उसने कुछ समय पहले रुड़की तहसील पटवारी धर्मेंद्र यादव का सुभाष नगर ज्वालापुर में मकान बनाने का ठेका लिया था I राजमस्त्री ने काफी काम कर दिया था लेकिन पटवारी पैसे नहीं दे रहा था जिसे लेकर मिस्त्री काफी दिनों से परेशान चल रहा था I

आरोप है कि 9 नवंबर को मिस्त्री अपने मजदूरों के साथ काम करने आया और रकम मांगने पर पटवारी धर्मेंद्र और उसके बेटे भाइयों ने मिलकर गुलशेर को कमरे में बंद करके बुरी तरह पीटा और उसे अधमरा कर छोड़ दिया अस्पताल ले जाने पर मिस्त्री गुलशेर की मौत हो गई I

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि पटवारी धर्मेंद्र यादव उसके बेटे और भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments