Latest news
कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत गंगोत्री धाम में डीएम ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा गैस आपूर्ति को लेकर उभरा संकट, कमर्शियल गैस सिलिंडरों की सामान्य आपूर्ति पर रोक सूबे के शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे बालिका शौचालयः डॉ. धन सिंह उत्तराखंड में ग्रामीणों से खरीदा गया 5 करोड़ 42 लाख रुपए का पिरूल पर्यटन मंत्री का भराड़ीसैण विधान सभा भवन परिसर में डेस्टिनेशन मैरिज का सुझाव गैरसैंण बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में पास हुए 11 विधेयक सदन में गूंजा मानव-वन्य जीव संघर्ष का मुद्दा फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस

[t4b-ticker]

Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखण्डबांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सड़कों पर उतरे...

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

विकासनगर। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में विभिन्न हिंदू संगठन और महिलाएं सड़कों पर उतरीं। हाथ में स्लोगन लेकर रैली निकाली और बांग्लादेश मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसी बीच हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा और उन पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई है।
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में कट्टरपंथी विचारधारा के लोगों द्वारा जिस प्रकार से हिंदू महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार कर हमारे मंदिरों को तोड़ा गया, वो बहुत निंदनीय है। ये मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हो रही घटनाओं की तस्वीर सामने आने के बाद मन विचलित है। ऐसे में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को हिंदुओं की सुरक्षा के लिए ठोक कदम उठाना चाहिए।
गोगामेड़ी सेलाकुई के महंत योगेंद्र नाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वो आग्रह करते हैं कि बांग्लादेश में जो हो रहा है, उसे रोका जाए। वहां पर जितने भी हिंदू हैं, उन्हें सुरक्षित किया जाए। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं के साथ हम सभी खड़े हैं, हमसे जो भी सेवा होगी हिंदू समाज के लिए करेंगे। बता दें कि सरकारी नौकरियों में कोटा प्रणाली के खिलाफ छात्रों के बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत भाग गई थी और अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद बांग्लादेश में अंतरिम सरकार बनाई गई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments