Latest news
कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत गंगोत्री धाम में डीएम ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा गैस आपूर्ति को लेकर उभरा संकट, कमर्शियल गैस सिलिंडरों की सामान्य आपूर्ति पर रोक सूबे के शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे बालिका शौचालयः डॉ. धन सिंह उत्तराखंड में ग्रामीणों से खरीदा गया 5 करोड़ 42 लाख रुपए का पिरूल पर्यटन मंत्री का भराड़ीसैण विधान सभा भवन परिसर में डेस्टिनेशन मैरिज का सुझाव गैरसैंण बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में पास हुए 11 विधेयक सदन में गूंजा मानव-वन्य जीव संघर्ष का मुद्दा फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस

[t4b-ticker]

Wednesday, March 11, 2026
Homeअपराधअंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे स्कूटी सवार व्यक्तियों को बस ने...

अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे स्कूटी सवार व्यक्तियों को बस ने रौंदा

रामनगर: किसी परिचित की अंत्येष्टि मे शामिल होने जा रहे दो व्‍यक्तियों की प्राइवेट बस की चपेट में आने से मौत हो गई। बस की चपेट में एक कार भी आ गई। दुर्घटना इतनी खतरनाक थी कि दोनों स्कूटी समेत बस के नीचे घुस गए। मौके पर पहूंची पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मोहल्ला भरतपुरी निवासी गिरीश चंद्र पांडे उर्फ गोरी पांडे 40 पुत्र दयाकिशन व विक्रम नेगी 42 पुत्र भरत सिंह नेगी एक ही स्कूटी से मोहल्ले में एक व्यक्ति की अंत्येष्टि में जा रहे थे।

इसी बीच खाली प्राइवेट बस लखनपुर से आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस ने उल्टी दिशा में आकर स्कूटी को टक्कर मार दी तो स्कूटी बस के नीचे घसीटती हुई चली गई। इस बीच बस ने एक कार को भी टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर लोग बचाव के लिए दौड़े। इससे रानीखेत रोड में जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से दोनों घायलों को बस के नीचे से बाहर निकाला।

दोनों को उपचार के लिए सरकारी चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस को जेसीबी की मदद से साइड करवाया। बस चालक फरार बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments